7 साल के मासूम की आंखों के सामने खौफनाक मंजर, पति ने पत्नी की हत्या कर शव खिड़की से लटकाया

फरीदाबाद । राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद जिलें से रिश्तों का कत्ल करने की एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां बल्लभगढ़ की चावला कालोनी में एक पति ने अपने 7 साल के बच्चे के सामने अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया. वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले में आगामी कार्रवाई पर जुट गई है.

death

मिली जानकारी अनुसार पति के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध थे और इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई-झगड़ा रहता था. पत्नी के इस विरोध से नाराज पति ने उसकी चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी है. इतना ही नहीं आरोपी पति ने इस मर्डर को आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को खिड़की से लटका दिया.

इस पूरी घटना को 7 साल के मासूम बेटे ने अपनी आंखों से देखा है जो उस समय घर पर ही मौजूद था. वो दोनों के बीच हुए लड़ाई-झगड़े को अपनी आंखों से देख रहा था. मासूम बेटे ने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया तो पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- नोएडा- फरीदाबाद के लाखों लोगों के लिए खुशखबरी, कालिंदी कुंज होगा सिग्नल- फ्री

पुलिस को दिए बयान में 7 साल के मासूम ने बताया कि उसके पिता ने ही मां की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खिड़की से लटका दिया. वहीं इस मामले को पुलिस ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.