फरीदाबाद में कल लगेगा जॉब फेयर, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के मौके

फरीदाबाद | कल 23 मई को फरीदाबाद में जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है. अगर आप भी अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है. आप इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं और अपने लिए रोजगार सुनिश्चित कर सकते हैं. जिला रोजगार कार्यालय द्वारा मेले का आयोजन कुछ प्राइवेट फाउंडेशन के साथ मिलकर किया जा रहा है. इस जॉब फेयर में 50 के लगभग छोटी- बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.

Education Fair

सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आए अभ्यर्थी

डीसी आयुष सिन्हा ने जानकारी दी कि, सुबह 9 बजे से शाम के 4 बजे तक नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सरोवर में जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा. इस मेले का मुख्य लक्ष्य युवाओं के लिए रोजगार उत्पन्न करना है. मेले में आने वाले सभी युवा अपने साथ आते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं. इस मेले में आने वाली कंपनियों की बात करें तों मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि 40 से 50 बड़ी प्राइवेट कंपनियां भाग लेने पहुंच रही है.

मेले में पहुंच रही यह कंपनियां

इनमें विक्टोरा इंडस्ट्रीज, पारसनाथ ऑर्गेनिक्स, स्काईपैक इंडिया, बीसीएच इलेक्ट्रिक, जेबीएम ऑटो, शाही एक्सपोर्ट्स, प्लासर इंडिया, पॉली मेडिक्योर, सनफ्लेम एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेज, अमूल डेयरी, स्टार वायर इंडिया इंजीनियरिंग, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड, इंडो ऑटोटेक लिमिटेड, अल्पाइन शूज प्राइवेट लिमिटेड, शामिल है. रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, आईटीआई, बीटेक, बीसीए, एमसीए और अनुभवी उम्मीदवारों को नौकरी के मौके मुहैया कराए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

पहले करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

युवाओं को प्राइवेट संस्थानों में रोजगार दिलाने के लिए मौके पर इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया का आयोजन भी होगा. उन्होंने कहा कि जो भी अभ्यर्थी इच्छुक है वह पहले से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को Jitojobs.org पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.