फरीदाबाद के लिए बड़ी खुशखबरी, लाखों की आबादी को मिलेगी राहत; यहां पर बनेगा नया बूस्टिंग स्टेशन

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां NIT विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बहुत जल्द पेयजल किल्लत से छुटकारा मिलने जा रहा है. इस संबंध में फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) द्वारा गांव बाजरी में 5 एकड़ जमीन पर बूस्टिंग स्टेशन बनाया जाएगा.

Water Pani

5 एकड़ जमीन पर बनेगा बूस्टिंग स्टेशन

FMDA को नगर निगम से भूमि अधिग्रहण के लिए NOC मिल चुकी है. जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. 5 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस बूस्टिंग स्टेशन के निर्माण से करीब 3 लाख तक की आबादी के घरों में पूरे प्रेशर से जलापूर्ति हो सकेगी. यहां 50 लाख लीटर क्षमता का बड़ा वाटर टैंक बनाया जाएगा, जिसमें बरसाती पानी की लाइन से पानी आयेगा और फिर यहां से NIT विधानसभा क्षेत्र के आखिरी छोर तक बसे गांवों व कालोनियों में जलापूर्ति की जाएगी. इस काम को पूरा करने के लिए 18 महीने का समय निर्धारित किया गया है.

5 लाख आबादी को मिलेगी राहत

यमुना नदी के किनारे 51 करोड़ रुपए की धनराशि से 3 रेनीवेल लगाने का लगभग 75% काम पूरा हो चुका है. इस साल के आखिर तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद, शहर के लिए रोजाना 30 MLD जलापूर्ति में बढ़ोतरी होगी. लाइन नंबर- 1 से 8 तक 3 रेनीवेल बढ़ जाएंगे. इन लाइनों से मुख्य रूप से बल्लभगढ़ और NIT की पांच लाख आबादी को राहत पहुंचेगी.

पेयजल किल्लत होगी दूर

फरीदाबाद में पेयजल किल्लत एक गंभीर रूप धारण कर चुकी हैं. शहर में पेयजलापूर्ति की डिमांड 450 MLD है और आपूर्ति 330 MLD है. मांग और आपूर्ति में भारी अंतर से लोगों को पीने के पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. नगर निगम द्वारा पानी के टैंकर की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो ऐसे में लोगों को अपने खर्चे पर टैंकर मंगवाने पड़ते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी बल्लभगढ़ और NIT क्षेत्र में है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.