हरियाणा CM की सुरक्षा में चूक का दूसरा मामला आया सामने, रोड शो में फेंका गया मोबाइल

फरीदाबाद | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) की सुरक्षा में चूक का एक सप्ताह में दूसरा मामला सामने आया है. बता दें कि निकाय चुनावों के चलते सीएम फरीदाबाद में अपने प्रत्याशी के समर्थन में एक रोड शो करने पहुंचे थे. यहां भीड़ के दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी तरफ मोबाइल फेंक दिया. गनीमत यह रही कि मोबाइल फोन मुख्यमंत्री नायब सैनी तक पहुंच नहीं पाया और गाड़ी से लगकर नीचे गिर गया. इसके बाद, उक्त मोबाइल को सुरक्षाकर्मियों ने अपने कब्जे में ले लिया.

Nayab Singh

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल फेंकने की घटना जानबूझकर नहीं की गई है. सभी लोग सीएम सैनी पर रोड शो के दौरान फूल बरसा रहे थे और इस दौरान किसी शख्स के हाथ से मोबाइल छूट गया था. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन को उसके मालिक को वापस लौटा दिया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी की सुरक्षा में चूक का मामला चंडीगढ़ से सामने आया था, जब उनका काफिला आधी रात को 15 मिनट के लिए सड़क पर खड़ा रहा था.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद में बारिश से निपटने का प्लान, हर जोन में 24x7 इमरजेंसी टीम तैनात

रेस्ट हाउस से शुरू हुआ था रोड शो

सीएम नायब सैनी निकाय चुनावों में मेयर पद के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने आज फरीदाबाद पहुंचे हैं. उन्होंने बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस से अपना रोड शो शुरू किया है, जो 4 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा. उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा और बीजेपी की मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी भी मौजूद हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.