खुशखबरी: फरीदाबाद- पुरानी दिल्ली के बीच दौड़ेगी नई मेमू ट्रेन, इन्हें मिलेगा सबसे तगड़ा फायदा

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और फरीदाबाद के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि इन दोनों शहरों के बीच यात्रियों को बहुत जल्द नई मेमू ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है. इससे फरीदाबाद से पुरानी दिल्ली की यात्रा करना आरामदायक हो जाएगा. इस रूट पर मेमू ट्रेन सेवा के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार हो रहा है, जिसके बाद मेमू ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

Train

हजारों यात्रियों को मिलेगा फायदा

इस रूट पर नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने से दिल्ली आवागमन करने वाले नौकरीपेशा लोगों सहित छात्रों और व्यापारियों को तगड़ा फायदा पहुंचेगा. इन लोगों को सड़कों की भीड़- भाड़ से दूर नाममात्र समय में कम खर्चे पर दिल्ली आवाजाही की सुविधा मिलेगी. उनके लिए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने की यात्रा आरामदायक हो जाएगी.

प्रस्तावित नई मेमू ट्रेन सेवा के शेड्यूल की बात करें तो यह ट्रेन रोजाना सुबह साढ़े 10 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से रवाना होकर पौने 12 बजे फरीदाबाद स्टेशन पर पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में दोपहर 2 बजे फरीदाबाद से रवाना होकर पौने 4 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आगमन करेगी. इसके अलावा, सुबह साढ़े 5 बजे से दोपहर सवा 12 बजे के बीच भी पुरानी दिल्ली- फरीदाबाद रूट पर मेमू ट्रेन सेवा संचालित करने की योजना बनाई गई है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

सदर बाजार की यात्रा होगी आसान

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस रूट पर नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने पर दिल्ली से सामान की खरीदारी करने वाले व्यापारियों को सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा. वहीं, सदर बाजार जाने वाले लोगों को भी इस ट्रेन के संचालन का तगड़ा फायदा मिलेगा. दिल्ली सदर बाजार खरीदारी करने वाले व्यापारियों को इस ट्रेन के शुरू होने का सबसे ज्यादा इंतजार है. दिल्ली जाने वाले स्टूडेंट्स को भी इस ट्रेन के जरिए कम समय में नाममात्र किराए पर सफर करने की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.