फरीदाबाद में सड़कों पर गढ्ढों का 24 घंटे के भीतर होगा समाधान, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि अब फरीदाबाद के लोग सड़कों पर गड्ढों की शिकायत को सीधे वाट्सअप के जरिए दर्ज करा सकेंगे. इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम (MCF) ने एक विशेष नंबर 9871699494 जारी कर दिया है. इस नंबर पर गढ्ढों की फोटो और लोकेशन भेजते ही संबंधित ऐजेंसी 24 घंटे में ही कार्रवाई शुरू कर देगी.

Road Sadak

वैन के मॉडल को अपनाया

दरअसल, दिल्ली नगर निगम ने भी नगर निगम की गड्ढे मरम्मत और रख-रखाव के लिए वैन के मॉडल को अपनाया है. इसके अलावा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने भी बैठक के दौरान इस मॉडल की प्रशंसा की है. इसके बाद ही नगर निगम के अध्यक्ष ने अब लोगों की सुविधा ने लिए यह नंबर जारी किया है. इस सुविधा से बारिश के दिनों में होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा.

डिजिटल व्यवस्था रहेगी बेहतर

इस वैन के मॉडल के तहत रिपेयरिंग वैन में रोलर मशीन, कटर और तैयार डामर मिक्स बैग होते है. इससे होगा ये कि गड्ढों को शिकायत होने पर ही उसे तुरंत ठीक कर दिया जाएगा. शिकायत दर्ज करने के लिए कोई भी व्यक्ति नगर निगम द्वारा जारी नंबर पर अपना नाम, गड्ढे की जगह और फोटो भेज सकता है. निगम के कार्यकारी द्वारा दी जानकारी के अनुसार पिछले 3 महीनों में लगभग 1500 गड्ढे भरे जा चुके है.

नगर निगम का मानना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से एक तो शिकायत प्रक्रिया आसान होगी, दूसरा काम की निगरानी भी पहले से बेहतर होगी. इसके अलावा अगर निर्धारित समय में मरम्मत नहीं हुई, तो इसके जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.