ग्रेटर फरीदाबाद के 7 सेक्टरों की सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, 35 करोड़ रूपए होंगे खर्च

फरीदाबाद | ग्रेटर फरीदाबाद में खस्ताहाल सड़कों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. हरियाणा सीएम नायब सैनी ने सड़कों के पुनर्निर्माण योजना की बजट राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है. फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) 35 करोड़ रूपए की लागत से सात सेक्टरों की 13 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करेगी.

Smart Sadak Road

गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है सड़कें 

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 75, 76, 78, 79, 84, 85 और 86 की सड़कें बिल्कुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी है. कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे लोगों को सफर करने में खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. सड़कों पर गढ्ढे होने के चलते आए दिन दुर्घटना होने की आंशका बनी रहती है. पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को करीब 20 मिनट का समय लग रहा है. ऐसे में इन सड़कों के निर्माण से इन सेक्टरों में रहने वाले 50 हजार से ज्यादा लोगों को राहत पहुंचेगी और उनका सफर सुगम हो जाएगा.

सड़क हादसों में आएगी कमी

ग्रेटर फरीदाबाद के अंदरूनी हिस्सों में सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को राहत पहुंचेगी. साथ ही ग्रेटर फरीदाबाद के विकास को रफ्तार मिलेगी. क्षेत्र की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा. स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर नौकरीपेशा लोगों को इन सड़कों के पुनर्निर्माण से राहत मिलेगी.

हरियाणा सरकार की ओर से फिलहाल ग्रेटर फरीदाबाद के सात सेक्टरों में सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए बजट राशि को मंजूरी दी गई है. बजट राशि पास होने के बाद इन सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा- रमेश बागड़ी, चीफ इंजीनियर, FMDA

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.