फरीदाबाद का सेक्टर 75 बना प्रोपर्टी निवेशकों का नया हॉटस्पॉट, थोड़े समय में डबल मुनाफे की गारंटी

फरीदाबाद | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के 2 बड़े शहरों गुरुग्राम और फरीदाबाद में रियल एस्टेट कारोबार तेजी से उछाल मार रहा है. NCR के बड़े शहरों में शुमार इन जगहों का सुपरफास्ट ट्रेन की गति से विकास हो रहा है और रियल एस्टेट मार्केट में यहां निवेशकों के लिए बड़े मौके बन रहे हैं.

Land Jamin Property

सेक्टर 75 बना नया हॉटस्पॉट

खासतौर पर फरीदाबाद का सेक्टर 75 अब निवेशकों के लिए नया हॉट स्पॉट बनकर उभर रहा है. यहां हाईटेक सुविधाओं से लैस नई सोसायटियां विकसित हो रही है. प्रोपर्टी एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ सालों में यहां प्रोपर्टी की कीमत दोगुना तक पहुंच जाएगी.

रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य

यहां सेक्टर- 75 में अडोर प्राइड नाम की हाउसिंग सोसाइटी तैयार की गई है, जहां 1 BHK, 2 BHK और 3 BHK फ्लैट उपलब्ध हैं. 1 BHK फ्लैट की कीमत 16- 17 लाख रुपये, 2 BHK करीब 25 लाख रुपये और 3 BHK फ्लैट 33.45 लाख रुपये की बेसिक कीमत में मिल रहे हैं. इस सोसायटी में गाडियां खड़ी करने के लिए ओपन पार्किंग और स्विमिंग पूल की सुविधा हैं. क्लब हाउस का काम भी चल रहा है. यहां पर 425 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिनमें से कुछ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. कुछ पर काम चल रहा है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद विकास पर बोले कृष्णपाल गुर्जर, कांग्रेस पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप

इस सोसाइटी में फ्लैट बुकिंग ड्रॉ के जरिए होगी, लेकिन उससे पहले डीसीपी साइड पर रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. वर्तमान में यहां प्लॉट की कीमत 1 लाख रुपए प्रति गज तक पहुंच चुकी है और आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. यानि अब यहां फ्लैट खरीदने वाले कुछ सालों बाद डबल मुनाफा कमा सकते हैं.

लोन की सुविधा

प्रॉपर्टी डीलर विजय मलिक ने बताया कि उनकी प्रॉपर्टी फर्म अविनाश स्टेट इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है. इच्छुक खरीदार उनसे संपर्क कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहां खरीदारों के लिए 90 फीसदी तक लोन की सुविधा उपलब्ध है, ताकि मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी खुद के घर का सपना पूरा कर सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.