फरीदाबाद में रफ्तार का कहर, शराब के नशे में एक कार चालक ने 6 लोंगो को कुचला

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में एक शराबी ने नशे मे चूर होकर सोमवार को कई लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी. बता दें कि एक बेकाबू कार चालक ने बीती रात करीब आधा दर्जन लोगों पर कार चढ़ा दी. घायलों को तुरंत आनन-फानन में फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अभी तक इस हादसे में किसी के भी मरने की खबर सामने नहीं आई है. यह घटना फरीदाबाद के 17 नंबर चुंगी पर हुई.

death

शराबी कार चालक ने 6 लोगों को कुचला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार एक कैब है. कैब ड्राइवर पहले  ही एक गाड़ी को एक्सीडेंट कर तेज रफ्तार के साथ वहां से भाग कर आया था. परंतु शराब के नशे की वजह से उसने गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा ली, जिस कारण गाड़ी बेकाबू हो गई.गाड़ी नें दुकानों के सामने बैठे करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया. इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर वहीं पर रुक गई. आसपास के लोगों ने मौके पर ही कैब ड्राइवर को पकड़ लिया. लोगों ने कैब ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैब को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने कैप ड्राइवर के खिलाफ कई धाराओं के साथ मामला दर्ज किया.

यह भी पढ़े -  हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फरीदाबाद रोडवेज ने बढ़ाई बसों की संख्या
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.