फरीदाबाद | औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में जल्द ही सूरजकुंड मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसके कारण लोगों में उत्साह का माहौल है. हर साल लगने वाला यह मेला एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शिल्प और सांस्कृतिक उत्सव है जो भारत और विदेशों के पारंपरिक हस्तशिल्प, कला एवं संस्कृति का अनोखा प्रदर्शन करता है. यह दुनिया का सबसे बड़ा शिल्प मेला माना जाता है.
जानें इस बार क्या है खास?
31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाला 39वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेला इस बार पर्यटकों के लिए खास रहने वाला है क्योंकि मेले में लोगों को भारत के पारंपरिक और अनोखे व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलने वाला है. असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ इस मेले में शामिल होने वाले है.
सूरजकुंड मेला एक लोकप्रिय सांस्कृतिक कार्यक्रम है। यह हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 31 जनवरी से 15 फरवरी तक लगेगा। इस मेले में पूर्वोत्तर राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर मिलेगा।#Faridabadmela #Haryana #Faridabad pic.twitter.com/nO28d0E0o2
— Haryana E Khabar (@HaryanaEKhabar) December 21, 2025
इस साल मेले में मेघालय और उत्तर प्रदेश को थीम स्टेट के रूप में चुना गया है जबकि मिस्र को पार्टनर कंट्री के रूप में चुन लिया गया है. यह मेला कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए अपनी संस्कृति एवं कला को करीब से देखने का एक शानदार अवसर है. इस मेले में दोनो थीम स्टेट के लिए 4- 4 खास फूड स्टॉल लगने वाले है. इसके अलावा, भोजन चार्ट में 100 से ज्यादा स्टॉल होंगे और मेले में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा.
इन राज्यों का मिलेगा स्वाद
इस भव्य मेले में आने वाले लोगों को फूट कोर्ट में अलग- अलग राज्यों के व्यंजनों के स्वाद चखने को मिलने वाला है. बात करें मणिपुरी के खाने की तो इसमें सोयाबीन और अचार के साथ स्वादिष्ट मछली परोसी जाएगी. अगर अरुणाचल के खाने की बात करें तो इसमें त्यौहारों पर बनने वाला स्वादिष्ट मीठा खाना मिलेगा. यह खाना चावल के आटे और केले से बनता है, जिसे गुड़ डालकर मीठा किया जाता है. थीम स्टेट मेघालय स्वादिष्ट सूप से लोगों को मन जीतेगा.
