आंधी- तूफान व बारिश में भी नहीं होगी फरीदाबाद शहर की बत्ती गुल, 2800 करोड़ से होगा यह बड़ा काम

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद से लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. यहां आंधी- तूफान और बारिश में बिजली कटने के झंझट से जल्द ही लोगों को छुटकारा मिलने जा रहा है. यहां शहर में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा. इससे सड़कों की चौड़ाई बढ़ेगी और सभी रास्ते अच्छे दिखाई देंगे. इन सभी बदलावों के लिए 2800 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है.

Bijli Electricity Bulb

राज्यमंत्री ने दी जानकारी

थोड़ी सी तेज हवा हो या फिर बारिश, बत्ती गुल होना कोई नई बात नहीं है. अब लोगों को इस समस्या से बहुत जल्द छुटकारा मिलने जा रहा है. फरीदाबाद से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि फरीदाबाद शहर के लिए बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने का टेंडर खुल चुका है.

केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इस योजना के लिए 2800 करोड़ रुपए का टेंडर खोला गया है. आने वाले समय में शहर के सभी विधानसभा क्षेत्र की बिजली की लाइनों को भूमिगत कर दिया जाएगा, जिसके बाद कितनी ही तेज रफ्तार से आंधी- तूफान या बारिश आए, फरीदाबाद शहर की बत्ती गुल नहीं होगी. यहां लुटियंस की तर्ज पर बिजली लाइनों को डाला जायेगा. इससे शहर की गलियों और सड़कों की चौड़ाई बढ़ जाएगी. साथ ही, शहर का सुंदरीकरण भी होगा.

बिजली चोरी पर लगेगी रोक

उन्होंने बताया कि बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड करने से बिजली चोरी पर अंकुश लगाने में सफलता मिलेगी. बिजली चोरी करने वाले लाइनों पर पहले की तरह कट नहीं लगा पाएंगे. इससे बिजली विभाग को राहत पहुंचेगी. बिजली चोरी रूकने पर विभाग का राजस्व बढ़ेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.