NCR में पर्यटन को बढ़ावा देगा हरियाणा सरकार का यह फैसला, 28 हजार टैक्सी मालिकों को सीधा फायदा

फरीदाबाद | हरियाणा में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में NCR क्षेत्र में शामिल जिलों में पेट्रोल- डीजल वाहनों के संचालन को लेकर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश सरकार के इस फैसले के तहत अब पेट्रोल और सीएनजी वाहन 9 की जगह 12 साल और डीजल वाहन 10 साल तक संचालित किए जा सकेंगे. सैनी सरकार के इस फैसले से फरीदाबाद में 25 हजार से ज्यादा टैक्सी चालकों को राहत पहुंची है.

Taxi Cars

परिवहन ढांचा होगा मजबूत

फरीदाबाद आईटीओ अधिकारी मनीष ने बताया कि सरकार द्वारा समयावधि बढ़ाने के फैसले की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक विभाग को लिखित आदेश नहीं मिला है. जैसे ही आदेश जारी होता है, नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी. एनसीआर क्षेत्र से बाहर के जिलों में अब पेट्रोल- डीजल और सीएनजी आधारित ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाली गाड़ियां अब 12 साल तक संचालित हो सकेगी.

उन्होंने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में टैक्सी संचालन अवधि में विस्तार से परिवहन ढांचे को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी. वाहन मालिकों से आर्थिक बोझ घटेगा और सवारियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी. यह फैसला ड्राइवर्स और पर्यटन से जुड़े लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा. उन्हें नई गाड़ी खरीदने के आर्थिक बोझ से छुटकारा मिलेगा.

स्कूल बसों की बढ़ी अवधि

NCR क्षेत्र में स्टेट कैरिज, कॉन्टेक्ट कैरिज, गुड्स कैरिज और स्कूल बसों की उम्र में बढ़ोतरी कर 15 साल किया गया है. यह नियम पेट्रोल, सीएनजी, इलेक्ट्रिक और अन्य इंजन वाले वाहनों पर लागू होगा, जबकि डीजल बसों को केवल 10 साल तक ही संचालन की अनुमति दी गई है. इस फैसले से स्कूलों और परिवहन कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि बसों को बदलने में भारी- भरकम राशि खर्च करनी पड़ती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.