फरीदाबाद के इन इलाकों से खत्म होगा ट्रैफिक जाम, निगम ने 2 स्लिप रोड निर्माण को दी मंजूरी

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए बीके- हार्डवेयर रोड पर नेहरू ग्राउंड कट और NIT- 1 कट पर ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए दो स्लिप रोड का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए फरीदाबाद नगर निगम ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है. अक्टूबर यानी अगले महीने से यहां काम शुरू होने की उम्मीद है.

traffic jam

ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

बीके हार्डवेयर रोड से रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं. यहां पर नेहरू ग्राउंड लोहा मंडी के साथ- साथ NIT- 1 बाजार में भी बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है. इसके चलते नेहरू ग्राउंड कट और NIT- 1 में बीकानेर मिष्ठान भंडार कट से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है.

नेहरू ग्राउंड कट के पास ट्रैफिक लाइटें भी लगी हुई है, जिसके चलते वाहन चालक यहां ट्रैफिक जाम से जूझते रहते हैं. इसे देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने उपरोक्त दोनों जगहों पर स्लिप रोड निर्माण की योजना को मंजूरी प्रदान कर दी है. इस प्रोजेक्ट के लिए 9,63,842 रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है. प्रशासन ने दोनों जगहों पर स्लिप रोड निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

कंक्रीट स्लिप रोड का होगा निर्माण

फरीदाबाद नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 5 सितंबर के बाद स्लिप रोड निर्माण के लिए निर्माण कंपनी के चयन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. यहां पर कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा. निर्माण कार्य आवंटित होने के चार महीने के भीतर स्लिप रोड का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा. निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.