फरीदाबाद से दिल्ली- नोएडा जाना हुआ महंगा, आज से बदरपुर बॉर्डर पर नए टोल रेट लागू

फरीदाबाद | आज 1 सितंबर से हरियाणा के फरीदाबाद में नेशनल हाईवे पर बदरपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर से दिल्ली आने- जाने में ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी. आज से सराय ख्वाजा टोल पर छोटे वाहनों को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के वाहनों को नए रेट के हिसाब से शुल्क देना पड़ेगा. हालांकि कार और छोटे वाहनों पर सिंगल यात्रा में छूट मिलेगी, लेकिन मल्टीपल यात्रा पर उन्हें ₹2 का अतिरिक्त टोल शुल्क देना पड़ेगा.

Toll Gate Booth 2

इन वाहनों पर नहीं पड़ेगा असर

हालांकि उन वाहनों पर इन दरों का असर नहीं पड़ेगा जिन्होंने ₹3000 वाला पास बनवाया हुआ है. हल्के कमर्शियल वाहन और भारी वाहनों के लिए सिंगल यात्रा के साथ मल्टीपल जर्नी के रेट में भी बढ़ोतरी हुई है. घरेलू कार और छोटे वाहनों को अब ₹53 का चार्ज देना होगा. अब से पहले उन्हें मल्टीपल यात्रा पर ₹52 देने होते थे. इसके अलावा, मंथली पास पर ₹16 ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा.

भारी वाहनों पर ज्यादा असर

लाइट कमर्शियल व्हीकल की सिंगल जर्नी पर 1, मल्टीपल पर 2और मंथली पास पर ₹23 का इज़ाफ़ा हुआ है. इन वाहन चालकों को मासिक पास के लिए अब ₹1590 देने होंगे. अब से पहले यह ₹1567 थे. इन वाहन चालकों को सिंगल यात्रा पर ₹52 के बजाय ₹53 और एक से अधिक यात्रा पर ₹78 की बजाय ₹80 का भुगतान करना पड़ेगा. भारी वाहनों को सिंगल जर्नी पर ₹2 और मासिक पास पर ₹48 अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा. बढ़ाई गई नई टोल दरों का प्रभाव सबसे अधिक उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो दिल्ली और नोएडा की तरफ जाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts