फरीदाबाद वालों की सबसे बड़ी चिंता हुई दूर, इस सड़क के बनने से आसान व सुरक्षित होगा सफर

फरीदाबाद | हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद जिले की जनता के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि यमुना नदी में आई बाढ़ के चलते गत 5 सितंबर को मोहना- जेवर सड़क मार्ग को तोड़ा गया था, जिसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन अब पलवल लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क मार्ग का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है.

Road Sadak

इन गांवों की आवाजाही होगी आसान

लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस सड़क मार्ग को मिट्टी डालकर अस्थाई तौर पर तैयार किया गया है. बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद सड़क पर फिर से तारकोल व कंक्रीट की परत डाली जाएगी और पहले की तरह सड़क को चकाचक कर दिया जाएगा. बता दें कि इस सड़क मार्ग के पुनर्निर्माण से बागपुर खादर, सोलडा, भोलड़ा, राजुपुर, दोस्तपुर, भूड़, खेड़ली, नंगलिया, माला सिंह का फार्म आदि इलाकों के लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क टूटने से काफी समस्या हो रही थी. घरेलू सामान खरीदने के लिए भी यूपी होकर पलवल आना पड़ रहा था, लेकिन अब फिर से पुरानी सड़क से मोहना केंद्र पर आवाजाही शुरू हो गई है. अब अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के लोग आसानी से पलवल और बल्लभगढ़ आवाजाही कर सकेंगे.

किसानों को होगी सहुलियत

सितंबर महीने के आखिर तक खरीफ फसलों का मंडी में पहुंचना शुरू हो जाएगा. ऐसे में इस सड़क मार्ग की पुनः मरम्मत से किसानों को मंडी में पहुंचने में सहुलियत हो जाएगी. स्कूली बच्चों, बीमार आदमियों या फिर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को इस सड़क मार्ग के चकाचक होने से सफर आसान व सुरक्षित हो सकेगा. इसके अलावा, यूपी के जेवर एयरपोर्ट के लिए आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.