खेत से गन्ना तोड़ रहे 10 साल के मासूम की बेरहमी से की पिटाई, वीडियो वायरल

फतेहाबाद । फतेहाबाद के कुलां से दिल पसीज देने वाली वारदात सामने आ रही है. एक व्यक्ति ने छोटी सी बात पर एक बच्चे की हाथ बांधकर बुरी तरह से पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है. इस वारदात को गुरुवार को कुलां क्षेत्र में दोपहर के समय अंजाम दिया गया.

KHARAK

बताया जा रहा है कि तीन-चार छोटे बच्चे अपने स्कूल के साथ लगते गन्ने के खेत से मात्र कुछ गन्ने तोड़ रहे थे. उसी दौरान खेत का मालिक वहां आ गया. उसने बच्चों को पकड़ने की कोशिश की. सभी बच्चे भाग गए, लेकिन एक बच्चा उस निर्दयी व्यक्ति के हत्थे चढ़ गया. उस व्यक्ति ने इस छोटे से बच्चे के हाथ बांध दिए और डंडे से उसकी पिटाई करनी आरंभ कर दी. काफी देर तक उसने बच्चे को डंडे से पीटा. छोटे बच्चे की उम्र महज 10 वर्ष है.

खेत के मालिक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

अब बच्चे के पिता ने इस निर्दयी खेत के मालिक के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करवा दी हैं. बच्चे के पिता रांझा राम ने कहा कि मेरा बच्चा अपने दोस्तों के साथ स्कूल के मैदान में खेल रहा था. स्कूल के साथ लगते खेत के मालिक ने बेटे को रस्सी से बांधकर जानवरों की तरह पीटा. पुलिस केस की जांच कर रही है. जल्द ही मामला स्पष्ट हो जाएगा.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts