फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक व्यक्ति के घर परमात्मा ने खुशियां छप्पर फाड़कर दी है. जिले के गांव ढाणी भोजराज निवासी संजय 19 साल बाद बेटे का पिता बना हैं. इससे पहले उसे 10 संतानें हैं और सभी लड़कियां हैं. सालों बाद बेटे का जन्म होने पर घर में खुशियां छाई हुई है.

फतेहाबाद जिले का मामला
संजय ने बताया कि भले ही उसे 10 बेटियां हैं लेकिन उन्होंने उनका पालन-पोषण बेटों की तरह किया है. अब 19 साल बाद घर में बेटा आया है. मेरी बेटियों को भाई होने की खुशी हमसे भी ज्यादा है. उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी की उम्र 18 साल हो चुकी है और वह कक्षा 12वीं में पढ़ती है.
उन्होंने बताया कि उचाना के एक प्राइवेट अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हुई है और अब जच्चा- बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं. हालांकि, डाक्टरों ने बताया कि डिलीवरी के समय जच्चा में खून की कमी थी लेकिन जींद से खून की व्यवस्था कर नॉर्मल तरीके से डिलीवरी की गई. महिला की 11वीं डिलीवरी थी इसलिए बच्चेदानी कमजोर हो चुकी थी लेकिन भगवान की दया से सबकुछ ठीकठाक रहा. अब दोनों मां- बेटा स्वस्थ हैं और अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
सालों बाद मिला भगवान का आशीर्वाद
पति संजय ने बताया कि शादी के डेढ़ साल बाद पहली लड़की हुई थी. उन्होंने बताया कि वह अपने पिता का इकलौता बेटा था और वह बेटा चाहता था. मगर एक के बाद एक 10 लड़कियों का जन्म हो गया. मगर अब सालों बाद इन बहनों को भगवान ने अपना आशीर्वाद दिया है और इन्हें भाई मिला है. पूरे परिवार में बेटा होने की अपार खुशी हैं. इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. पिता संजय ने बताया कि बेटा होने की हद से ज्यादा खुशी है, इसलिए इसका नाम दिलखुश रख दिया.