फतेहाबाद: आरोही स्कूल में दाखिले के लिए करना होगा आवेदन, 23 मार्च को होगी परीक्षा

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद में शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. डिपार्टमेंट की तरफ से जिले में चल रहे 5 स्कूलों की कक्षा छठी से नौवी और 11वीं के लिए आवेदन मांगे गए है. विद्यार्थियों को दाखिले के लिए स्कूलों में आवेदन करना होगा. इसके बाद, 23 मार्च को परीक्षा आयोजित होगी.

School Holiday

16 मार्च तक करें आवेदन

इसे लेकर शेडयूल भी जारी किया जा चुका है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 16 मार्च तक आवेदन संबंधित स्कूल में जमा करवाना होगा. 23 मार्च को सुबह कक्षा 10 से 12 बजे तक कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों और दोपहर एक से तक बजे तक कक्षा नौंवी और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हर स्कूल की कक्षा छठी में 60 और कक्षा ग्यारहवीं में 120 सीटों के लिए एडमिशन प्रक्रिया होगी. इसके अलावा, कक्षा सातवीं, आठवीं और नौवीं में रिक्त सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होगी.

अंग्रेजी मीडियम में होती है पढ़ाई

राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनगांव के प्रभारी राकेश पलथानियां का कहना है कि आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्टूडेंट इंग्लिश मीडियम में पढ़ते हैं. ये विद्यालय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े हैं और पिछले सालों के परिणाम देखें तो विद्यार्थियों का परिणाम काफ़ी बेहतर रहा है.

23 मार्च को होगी परीक्षा

जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद संगीता बिश्नोई कहती है कि शिक्षा विभाग की तरफ से नए सत्र में आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विद्यार्थी 16 मार्च तक मैनुअल तरीके से आवेदन कर पाएंगे. 23 मार्च को विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित होगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.