कार चुरानी थी इतनी जरूरी: धक्का मारकर सड़क तक लाए और टो करके ले गए बदमाश

फतेहाबाद । हरियाणा के फतेहाबाद जिले में हुड्डा सेक्टर 3 से कार सवार अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी एक कार चोरी कर ले गए. पुलिस को दी शिकायत में हुड्डा सेक्टर 3 निवासी राजेंद्र ने बताया कि 21 मार्च रात को उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी.

fatehabad news
रात के साढ़े तीन बजे कार में सवार कुछ लोग उनकी गाड़ी की तरफ आये . इसके बाद वे लोग गाड़ी को धक्का लगाकर सड़क की ओर लाएं और फिर अपनी गाड़ी से टोचन कर वहां से फरार हो गए. सुबह जब गाड़ी नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.