फतेहाबाद । हरियाणा के फतेहाबाद जिले में भट्टूकला के गांव रामसरा के सरकारी स्कूल के टीचर आदमपुर दंडोली निवासी जितेंद्र कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दे कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से तीसरा आरोपी गोरखपुर निवासी विकास है, जिसे पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था.
हरियाणवी सिंगर से की गई एक करोड़ की फिरौती की मांग
इससे पहले भी हमलावरों को कारतूस मुहैया करवाने के आरोप मे सिरसा के गांव निर्वाण निवासी कन्हैया और आरोपियों को छुपने व हत्या को लेकर जगह तय कराने मे सहयोग करने वाले चूलीकला गांव निवासी विनोद कों गिरफ्तार कर चुकी है. मामले में यह भी सामने आया कि इस हत्याकांड को शराब ठेकेदारों में दहशत फैलाने के मकसद से अंजाम दिया गया था
. इस हत्याकांड में ऐसे आरोपियों के नाम सामने आए हैं. जो लूट, हत्या फिरौती मांगने के मामलों में पहले से ही नामजद है. गोरखपुर निवासी विकास को पुलिस ने पकड़ा और उसने पुलिस को बताया कि रामसरा में टीचर जितेंद्र की हत्या करने के बाद, वह राजस्थान चले गए थे. जहां 2 मार्च को उनके साथी व मुख्य आरोपी राकेश ने हरियाणा के मशहूर गायक गुलजार चन्नीवाला के घर पर फायरिंग करके एक करोड रुपए की फिरौती की मांग की थी.
