फतेहाबाद | हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार द्वारा फतेहाबाद जिले के सिविल अस्पताल में जल्द ही आधुनिक ऑटोमेटिक एक्स- रे मशीन लगाई जाएगी. इसके शुरू होने के बाद मरीजों को एक्स- रे करवाने और उसकी रिपोर्ट पाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. नई मशीन की मदद से रिपोर्ट कुछ मिनटों में ही उपलब्ध हो जाएगी.
जांच प्रक्रिया होगी तेज
स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों ने अनुसार, ऑटोमेटिक एक्स- रे मशीन के माध्यम से जांच प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक होगी. वही अब कम समय में ज्यादा मरीजों के एक्स- रे किए जा सकेंगे जिससे अस्पताल में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी.
अभी तक अस्पताल में एक्स- रे रिपोर्ट मिलने में काफी समय लग जाता है. इससे मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है और कई बार तो इलाज में देरी भी हो जाती है. नई मशीन लगने के बाद यह समस्या कुछ हद तक कम हो जाएगी. प्रशासन का कहना है कि इस नई सुविधा से न केवल फतेहाबाद बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा.
2 कमरों की जरूरत
नई ऑटोमेटिक एक्स- रे मशीन को स्थापित करने में दो नए कमरों की आवश्यकता होगी, जिसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया जाएगा. एक कमरा मशीन की एक्स- रे यूनिट और दूसरा कंट्रोल व रिपोर्टिंग के रूप में प्रयोग किया जाएगा.
अधिकारियों के अनुसार, इस नई तकनीक से लैस मशीन के लगने से जांच प्रक्रिया तेज और अधिक सटीक होगी. इसके साथ कम समस्या में ज्यादा मरीजों के एक्स- रे किए जाएंगे जिससे अस्पताल में भीड़ कम होगी और मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा.
