12वीं पास छात्रों के लिए बड़ी खबर, बिना एडमिशन वालों को मिला एक और मौका

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद के मनोहर मेमोरियल (MM) पीजी कॉलेज में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिला लेने से वंचित छात्रों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक और अवसर दिया है. गुरुवार को कॉलेज परिसर में फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी जिसमें भाग लेकर विद्यार्थी अपनी सीट रिजर्व कर सकते हैं. कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक डीएचई पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है या किसी अन्य कॉलेज में प्रवेश मिलने के बावजूद एमएम पीजी कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं वे इस काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं.

College Students

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज परिसर में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है. यहां प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी, दस्तावेजों की जांच और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि दाखिले की प्रक्रिया आसानी से पूरी हो सके.

छात्रों के लिए खबर

प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर कॉलेज पहुंचना होगा. मौके पर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. इसके बाद, दोपहर में मेरिट सूची जारी की जाएगी और चयनित विद्यार्थियों को तुरंत फीस जमा कर प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा. एमएम पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी (लाइफ साइंस), बीएससी (फिजिकल साइंस), बीबीए, बीसीए और बीए (पंजाबी) सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े -  फुटबॉल खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, भूना में बनेगा आधुनिक एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम

एक और मौका

विद्यार्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार किसी भी उपलब्ध कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. कॉलेज प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर पहुंचकर काउंसलिंग में भाग लेने की अपील की है ताकि वे इस अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाकर अपने पसंदीदा कोर्स में प्रवेश सुनिश्चित कर सकें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.