फतेहाबाद की इन कॉलोनियों में बिछेगी नई सीवरेज लाइन, साढ़े 24 करोड़ होंगे खर्च; देखें लिस्ट

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद शहर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां नगर परिषद् सीमा में शामिल की गई बाहरी कॉलोनियों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट पर 24.41 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. इस प्रोजेक्ट की सौगात मिलने पर हंस कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी व स्वामी नगर सहित कई अन्य कॉलोनियों के लोगों ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर बीजेपी जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा व सीएम नायब सैनी का आभार व्यक्त किया.

Sewer Line

फतेहाबाद में बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता

इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि सीएम नायब सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पूरे प्रदेश के एक समान विकास को लेकर प्रतिबद्ध है. इसी कड़ी में अब फतेहाबाद शहर की विभिन्न आउटर कॉलोनियां, जिन्हें सालों से सीवरेज लाइन की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था, इन्हें अब सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली हाई पावर पर्चेज कमेटी द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है. जल्द ही हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, कीर्ति नगर, पुरानी तहसील, डेरा मोहल्ला जैसे इलाकों में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी.

पुरानी सीवरेज लाइन होंगी दुरस्त

उन्होंने बताया कि इन कॉलोनियों के 3 हजार से ज्यादा घरों तक सीवरेज कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इन कॉलोनियों में सीवरेज नेटवर्क के लिए 200 एमएम डाई, 250 एमएम डाई, 300 एमएम डाई व 350 एमएम डाई के लिए करीब 24.41 करोड़ रुपये की बजट राशि को मंजूरी दी गई है.

इसके अलावा शहर की पुरानी सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने के लिए अतिरिक्त मैनहोल भी बनवाएं जाएंगे. इसके साथ ही, छोटी सीवरेज लाइनों का विस्तार किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.