खुशखबरी: फतेहाबाद से वाया हिसार होते हुए भटिंडा के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट नोट करें टाइमिंग

फतेहाबाद | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराकर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इन राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए भी अब सीधी बस सेवा शुरू करते हुए यात्रियों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में पंजाब के भटिंडा शहर के लिए सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई है.

Haryana Roadways

फतेहाबाद- भटिंडा बस सेवा का शेड्यूल

फतेहाबाद रोडवेज डिपो द्वारा भटिंडा के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया गया है. यह बस फतेहाबाद बस स्टैंड से रोजाना सुबह 08.10 बजे रवाना होकर 09.20 बजे हिसार और फिर वापस 10.20 बजे फतेहाबाद पहुंचती है. इसके बाद यहां से रवाना होते हुए सुबह 11.25 बजे सिरसा और दोपहर 12.50 बजे डबवाली से होते हुए 02.05 बजे भटिंडा पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हिसार- काकिनाडा टाउन ट्रेन के नियमित संचालन को हरी झंडी, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

इसी तरह वापसी में भटिंडा से दोपहर 02.20 बजे रवाना होकर दोपहर 03.25 बजे डबवाली और शाम 5 बजे सिरसा पहुंचते हुए शाम 06.10 बजे फतेहाबाद आगमन करेगी. इस बस के संचालन से सिर्फ भटिंडा ही नहीं बल्कि हिसार और फतेहाबाद से सिरसा और डबवाली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बस सेवा का लाभ मिलेगा.

यात्रियों को मिलेगा फायदा

फतेहाबाद रोडवेज डिपो के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं में इजाफा करने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में लंबे रूट्स पर सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.