NPCIL की फतेहाबाद जिले को बड़ी सौगात, 14 करोड़ से 6 गांवों में हाईटेक लाइब्रेरी व फुटबॉल ग्राउंड होगा तैयार

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, खेल और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) योजना के तहत कई विकास कार्य करवाएगी. इन योजनाओं पर लगभग 14 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

Library

NPCIL द्वारा योजना के तहत, अग्रोहा और गोरखपुर क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मोबाइल मेडिकल क्लिनिक शुरू किया जाएगा. यह क्लिनिक गांव-गांव जाकर लोगों की जांच करेगा और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगा, जिससे ग्रामीणों को दूर शहरों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा.

6 गांवों में बनेगी लाइब्रेरी

शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 6 गांवों में आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा. यहां विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य अध्ययन से जुड़ी किताबें उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा.

शिक्षा,स्वास्थय और खेल पर फोकस

कंपनी की CSR गतिविधियों का लक्ष्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का सामाजिक एवं आर्थिक विकास करना है. शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके तहत, गोरखपुर के आसपास के गांवों के स्कूलों में पेयजल, फर्नीचर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके.

युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भूना में फुटबॉल ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मैदान मिल सकेगा. NPCIL देशभर में अपने प्रोजेक्ट क्षेत्रों के आसपास के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई सामाजिक कार्य करती है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.