उम्मीदों को करारा झटका: हरियाणा के फतेहाबाद में नही बनेगा रेलवे स्टेशन, पढ़ें कहा अटका फैसला

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रेलवे स्टेशन बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. यहां के लोग लंबे समय से जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से कनेक्ट करने की मांग उठाते आ रहें हैं. चुनावी समर के दौरान फतेहाबाद को कई बार रेल नेटवर्क से जोड़ने की घोषणाएं हो चुकी है, लेकिन आज तक इन घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ है.

Railway Station

रेल मंत्री ने दिया ये जवाब

सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने फतेहाबाद- अग्रोहा- हिसार को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मुद्दा संसद में उठाया था, लेकिन रेल मंत्रालय ने फतेहाबाद जिला मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने के सर्वे को खारिज कर दिया है.

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब देते हुए कहा कि हिसार और सिरसा पहले ही भारतीय रेल नेटवर्क पर भट्टू कलां के रास्ते पूरी तरह जुड़ा हुआ है. फतेहाबाद- अग्रोहा के रास्ते हिसार से सिरसा तक सर्वे कराया गया था, लेकिन सर्वे में कम यातायात अनुमानों के कारण परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. रेल मंत्रालय ने फतेहाबाद मुख्यालय को रेल नेटवर्क से जोड़ने की परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.