फतेहाबाद में घग्गर नदी का बढ़ रहा जलस्तर, अब जाखल ब्लाक में इतने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

फतेहाबाद | हरियाणा में इस वक्त बरसात ने इस कदर तबाही मचाई हुई है कि लोग घरों में रहने को मजबूर हो चुके हैं. कई जिलों में स्कूल बंद करने की घोषणा की जा चुकी है क्योंकि जलभराव इतना ज्यादा देखने को मिल रहा है कि बाहर निकलना भी खतरे से खाली नहीं है. इसी क्रम में अब जिला फतेहाबाद के जाखड़ में स्कूलों को बंद करने का आदेश जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं.

School Holidays

16 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल

अपने आदेश में फतेहाबाद के शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि जाखल गांव व जाखल मंडी को छोड़कर बाकी क्षेत्र में जितने भी स्कूल हैं वह 16 जुलाई तक बंद रहेंगे. स्कूल बंद करने का मुख्य कारण घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ना है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिए गए हैं. यह आदेश आज ही जारी किए गए हैं

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.