फतेहाबाद से गुरुग्राम के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, रात्रि सफर वालों को मिलेगा स्पेशल फायदा

फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद से परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब जिले के उपकेंद्र टोहाना से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई है जिससे रात्रि के समय गुरुग्राम से रोहतक, जींद, नरवाना और टोहाना के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को स्पेशल फायदा पहुंचेगा.

Haryana Roadways Bus 3

यह रहेगा शेड्यूल

टोहाना रोडवेज उपकेंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि यह बस टोहाना से वाया नरवाना, जींद, लाखन माजरा, रोहतक, सांपला, बहादुरगढ़ और नजफगढ़ होकर गुरुग्राम बस स्टैंड पर पहुंचेगी. वापसी में भी यही रूट रहेगा.

उन्होंने बताया कि टोहाना से रोजाना दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर डेढ़ बजे नरवाना, 02.40 बजे जींद और शाम 4 बजे रोहतक होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में गुरुग्राम से रात 7 बजे रवाना होकर रात 9 बजे रोहतक, 10.20 बजे जींद, 11.20 बजे नरवाना और रात साढ़े 12 बजे टोहाना पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- जयपुर हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव, मानेसर एलिवेटेड निर्माण से बदला रूट

रात्रि यात्रियों को मिलेगा फायदा

इस बस सेवा के संचालन से खासतौर पर देर शाम गुरुग्राम से रोहतक, जींद और टोहाना के लिए आने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. इसी तरह टोहाना जैसे कस्बे से सीधे गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यदि इस रूट पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ रहती है तो एक और बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.