फतेहाबाद । सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ लोग एक युवक को बुरी तरह से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरियाणा के फतेहाबाद का है.इस वीडियो में युवक को इतनी बेरहमी से पीटा जा रहा है कि आप अगर इस वीडियो को देखेंगे तो आपकी रूह कांप जाएगी.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिटाई की वीडियो
इस वीडियो में बहुत सारे युवक एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. इस युवक की सरेआम बेरहमी से पिटाई की जा रही है. यह मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है.इस वीडियो में घायल व्यक्ति को पास के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है.आसपास के लोग वहा खड़े होकर तमाशा देखते हुए, नजर आ रहे हैं.
