फतेहाबाद | हरियाणा में सार्वजनिक अस्पतालों में सुविधाओं को लेकर सरकार लगातार सचेत हो रही है. अब सार्वजनिक अस्पताल में लगभग सारी सुविधाएं मिलती है. इसी कड़ी में अब नागरिक अस्पताल में डेंटल इम्प्लांट की सुविधा भी शुरू होने जा रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सुविधा जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करवाई जाएगी.
फतेहाबाद में दांत खर्च से मिलेगी राहत
अगर दांतों के इम्प्लांट की बात करे तो निजी अस्पताल में इनका खर्चा 25 से 30 हजार रुपए होता है. अब यह सुविधा सरकारी अस्पताल में फ्री में मिल जाएगी. इस सुविधा से विशेष रूप से बुजुर्गों को ज्यादा फायदा होगा क्योंकि उम्र के साथ उनके दांत कमजोर हो जाते है और इस अवस्था में किसी का महंगा इलाज संभव नहीं हो पाता. यह सुविधा उनको राहत प्रदान करेगी.
टेढ़े- मेढ़े दांतों का उपचार
नागरिक अस्पताल में टेढ़े- मेढ़े दांतों का उपचार पहले से ही संभव कराया गया है. विशेषज्ञ डॉ. हीना की ड्यूटी हर दूसरे और चौथे शुक्रवार को किशोरों के टेढ़े- मेढ़े दांतों का इलाज करने के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लगाई गई है. अब लोग आर्टिफिशियल दांत भी सरकारी अस्पतालों में लगवा सकेंगे और इसके लिए उन्हें कोई फीस भी नहीं देनी पड़ेगी, लेकिन इम्प्लांट मरीज को स्वयं लाना पड़ेगा.
