BSNL ने लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, 47 रुपये में मिलेगा 14GB डेटा और फ्री कॉलिंग का फायदा

नई दिल्ली । भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने प्रीपेड ग्राहकों को खुश करने के लिए एक नया प्लान लेकर आया है. बता दे कि बीएसएनएल ने ₹47 का नया फर्स्ट रिचार्ज पेश किया है. इस रिचार्ज का फायदा केवल वही ग्राहक ले पाएंगे जो बीएसएनएल के नए यूजर्स होंगे.

BSNL

जानिए इस प्लान के बारे में डिटेल से 

बता दें कि इस प्लान के साथ ग्राहकों को 28 दिनों के लिए फ्री वॉइस कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही यह प्लान सभी टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा किए जाने वाले प्लांस में सबसे सस्ता प्लान है. नए सब्सक्राइबर्स को ऐडऑन करने के लिए इस रिचार्ज प्लान को पेश किया गया है. इस प्लान में आपको फ्री सुविधाओं के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा होगा. इस प्लान में 14 जीबी डाटा और 100 SMS प्रतिदिन दिए जा रहे हैं. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध होगा. अब सिर्फ ₹47 में बीएसएनल के नए ग्राहक इस अनलिमिटेड कॉम्बो का फायदा उठा पाएंगे.

अन्य कंपनियों के प्लान से बेहतर है बीएसएनएल का यह प्लान 

बीएसएनएल का कहना है कि इस प्लान की अन्य नियम और शर्तें प्रीमियम प्रति मिनट प्लान पीवी 107 के अनुसार होगी. इसका मतलब यह है कि एफआरसी 47 के साथ 100 दिनों की इनिशियल प्लान वैलिडिटी मिलती है. साथ ही बीएसएनएल ग्राहकों को सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए एक और रिचार्ज करवाना होगा.

FRC 47को 31मार्च 2021 तक लागू प्रमोशनल ऑफर के रूप में पेश किया गया है. फिलहाल यह तमिलनाडु और चेन्नई में नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा. जल्द ही अन्य यूजर्स भी इसका लाभ उठा पाएंगे. बता दे कि भारतीय एयरटेल और वोडाफोन कंपनी का पहला रिचार्ज ₹97 से शुरू होता है वहीं रिलायंस जियों, जियों प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए ₹99 का रिचार्ज करवाना पड़ता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.