बिल्कुल नई Mahindra Scorpio अगले साल लॉन्च होगी, तस्वीरें हुई वायरल  

नई दिल्ली । Mahindra ने इस साल बाजार में xuv700 की कीमतों से सभी को चौंका दिया है. बता दें कि फीचर से भरपूर एक्सयूवी 700 ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. अब Mahindra अगली पीढ़ी Scorpio को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. नई स्कॉर्पियो को कई बार रोड पर टेस्टिंग करते हुए भी देखा गया है. नई स्कॉर्पियो कैसे दिख सकती है,  इसके लिए हमारे पास एक और वीडियो है जो दिखाता है कि आने वाली स्कॉर्पियो का अगला और पिछला हिस्सा कैसा हो सकता है.

new scropo

अगले साल लॉन्च होंगी Mahindra नई Scorpio 

इस वीडियो को कार केयर टिप्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है. इस वीडियो में आने वाली Scorpio की डिजिटल रूप से प्रस्तुत की गई इमेज दिखाई दे रही है. इसका डिजाइन अब तक की सभी स्कॉर्पियो से बिल्कुल अलग है. अगली पीढ़ी की स्कॉर्पियो की प्रस्तुत इमेज वास्तव में Kia Sorento SUV से प्रेरित है जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है. इमेज में एक विशाल फ्रंट ग्रिल दिखाई दे रही है जो कार की चौड़ाई को कवर करती है. वही ग्रिल के ऊपर और नीचे सिल्वर आउटलाइन है. ग्रिल पर वर्टिकल स्लेट्स देखे जा सकते हैं. महिंद्रा का नया लोगो भी सेंटर में रखा गया है. महिंद्रा स्कार्पियो बोक्सी वर्तमान लुक को बरकरार रखती है.

यह भी पढ़े -  पश्चिमी UP व हरियाणा के रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, नॉन- इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 5- 13 मई तक रद्द रहेगी कई ट्रेनें

वहीं वर्तमान मॉडल से तुलना करें तो इसमें कई अपडेट प्राप्त होंगे. यह महिंद्रा थार वाले प्लेटफार्म पर ही बेस्ट है. यह अंदर की तरफ अधिक जगह प्रदान करेगा और चौड़ा और लंबा भी होगा. एसयूवी में एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार फीचर्स, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टॉप-एंड ट्रिम्स के लिए लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और यहां तक कि वायरलेस चार्जिंग और अन्य फीचर्स भी मिलेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.