Airtel के तोहफे से जिओ सहमा, अब मात्र इतने रुपये में रोज मिलेगा 1.5GB डेटा और ये फायदे

टेक डेस्क । रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने अपने ₹199 वाले प्लान में कुछ बदलाव किए हैं. Airtel के इस प्लान के साथ यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डाटा मिलेगा. बता दे कि अभी तक Airtel ₹199 वाले प्रीपेड पैक में 1GB डाटा हर दिन मिलता था. यह बात गौर करने वाली है कि इसका फायदा केवल कुछ चुनिंदा यूजर्स को ही मिलेगा.

Airtel Jio

जाने किन Airtel ग्राहकों को होगा इस ऑफर का फायदा

Airtel की वेबसाइट पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना कर्नाटक टेलीकॉम सर्किल में कुछ चुनिंदा नंबर पर 199 के रिचार्ज पर हर दिन 1.5 GB डाटा दिया जाएगा. ₹199 वाले प्रीपेड प्लान में अब 28 दिनों के लिए 1.5 जीबी डाटा ऑफर किया जायेगा. यानी अब ग्राहकों को 42 जीबी डाटा मिलेगा. इसके अलावा देश भर में हम नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100  एसएमएस  डेली फ्री भेजे जा सकते. इस रिचार्ज के साथ ही ग्राहकों को फ्री हेलो ट्यून,विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का सब्सक्रिप्शन ऑफर भी दिया जाएगा.

 

जानिए, 249 रूपये वाले प्लान के बारे मे

₹249 वाले प्लान में भी कुछ ऑफर दिए जा रहे हैं. 249 रूपये वाले प्लान में सारे ऑफर ₹199 वाले ही है, लेकिन इसमें फास्ट ट्रैक पर आपको ₹100 का कैशबैक और 1 साल के लिए शॉ अकैडमी ऑनलाइन कोर्स एक्स्ट्रा मिलता है. इस प्लान में भी अठाईस दिन के लिए रोज 1.5 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली SMS की सुविधा दी जाती है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.