गैजेट डेस्क | अगर आप भी मानसून सीजन में सुपरफास्ट डाटा की तलाश में है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक नई कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो मानसून के सीजन में काफी किफायती कीमतों पर डाटा पैक ऑफर कर रही है. हम Excitel की बात कर रहे हैं.
कंपनी की तरफ से मॉनसून स्पेशल ऑफर लांच किया गया है. इसके तहत, यूजर्स को 3 महीने के लिए हाई स्पीड 200 एमबीपीएस इंटरनेट मिलने वाला है. आज हम आपको इसी प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
डाटा यूजर्स के लिए बड़ी खबर
Excitel कंपनी की तरफ से फिलहाल यह खास ऑफर बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए ही पेश किया गया है. अगर आप भी इन शहरों में रहते हैं, तो इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. यह ऑफर नया कनेक्शन लेने पर मिलने वाला है, नए कनेक्शन पर मुक्त ऑप्टिकल नेटवर्क यूनिट भी मिलने वाला है. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी के स्पेशल मानसून के प्लान की कीमत 1695 रुपये है. इस कीमत में आपको 3 महीने की वैलिडिटी मिलने वाली है यानी की प्रति महीने के हिसाब से देखा जाए तो 565 रुपए खर्च करने होंगे.
इसमें आपको अनलिमिटेड और नॉन थ्रोटलड इंटरनेट मिलेगा. हर दिन का खर्चा निकल जाए, तो आपको महज 19 रूपये ही खर्च करने होंगे. खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को शानदार स्पीड मिलने वाली है.
हर तरफ हो रहे प्लान के चर्चे
3 महीने के लिए आपको 200 एमबीपीएस स्पीड का लाभ मिलेगा. आप कुछ ही सेकंड्स में आसानी से बड़ी-बड़ी फाइल्स को डाउनलोड कर पाएंगे. आप स्ट्रीमिंग क्लाउड बैकअप और गेमिंग जैसे कई काम बिना किसी रूकावट में करने का मौका मिलने वाला है. अगर आप भी हाल ही में ऐसे ही किसी डाटा प्लान की तलाश में थे तो यह आपको काफी पसंद आने वाला है.
जानकारी देते हुए बताया गया कि Excitel का 400 Mbps हाई- स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान में हाई- स्पीड इंटरनेट और ओटीटी स्ट्रीमिंग के मजे के साथ आता है. इस प्लान के तहत, यूजर्स को Disney + Hotstar, Zee5, SonyLiv सहित 18+ ओटीटी तक एक्सेस मिलने वाला है. StarPlus HD, Sony HD, Colors HD जैसे 300+ लाइव टीवी चैनल का एक्सेस भी मिलने वाला है. इस प्लान की कीमत 734 रूपये महीना रहने वाली है.
