BSNL का रिपब्लिक डे ऑफर, 30 दिन अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग का फायदा उठाएं

टेक डेस्क । BSNLअपने ग्राहकों के लिए रिपब्लिक डे पर स्पेशल ऑफर लेकर आया है. हर साल रिपब्लिक डे और इंडिपेंडेंस डे के मौके पर BSNL द्वारा अपने ग्राहकों को ऐसे स्पेशल ऑफर दिए जाते हैं. इसी बीच इस साल कंपनी ने रिपब्लिक डे ऑफर के तहत एक खास प्लान को कुछ हफ्ते पहले अपने ग्राहकों के लिए लांच किया है.

BSNL

जानिए BSNL के ₹398 वाले रिचार्ज के बारे में

बढ़ते हुए कंपटीशन को देखते हुए BSNL ने एक नया प्लान पेश किया है. इस प्रीपेड प्लान के साथ कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेटा बेनिफिट ऑफर कर रही है. इस नए प्लान की कीमत मात्र ₹398 है. इस प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटेड डाटा की सुविधा भी दी जा रही है. इसका मतलब साफ है कि प्लान में किसी प्रकार की FUP लिमिट नहीं दी गई है. यानी ग्राहक जितना चाहे उतना इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉल भी कर सकते हैं.

इन रिचार्ज पर फुल टॉकटाइम दिया जाता है

बता दें कि इस प्लान में वॉइस कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के अलावा यूजर्स को हर दिन 100 एसएमएस की फ्री सुविधा भी दी जाती है. इस प्लान की खास बात यह है कि BSNL के इस रिचार्ज प्लान में प्रीमियम नंबर, इंटरनेशनल नंबर, IN नंबर पर आउटगोइंग कॉल या एसएमएस के लिए स्टैंडर्ड चार्ज देना होगा. यह प्लान देश के सभी टेलीकॉम सर्किल में रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा. BSNL गणतंत्र दिवस 2021 ऑफर के तहत इस प्लान के साथ फुल टॉकटाइम दे रहा है. इसके अलावा BSNL के बहुत सारे टॉप अप प्लांस है जो ग्राहकों को फुल टॉकटाइम देते हैं. इस लिस्ट में ₹120, ₹150,₹200, ₹220, ₹300, ₹500, ₹550, 1000 रुपए आदि अन्य प्लांस दिए जाते हैं. इन सभी प्लांस की वैलिडिटी अलग-अलग है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.