गैजेट डेस्क, BSNL New Recharge Plan | अगर आप भी बीएसएनएल के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हम आपको कंपनी की तरफ से ऑफर किए जा रहे कुछ शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कि बीएसएनएल अन्य टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में काफी किफायती रिचार्ज प्लान उपलब्ध करवाने के लिए जानी जाती है. आज हम आपको बीएसएनल के कुछ शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में अपडेट देने वाले है.
BSNL के रिचार्ज प्लान
इस लिस्ट में पहला नंबर बीएसएनएल के 347 रुपये वाले प्रीपेड प्लान का आता है, यह प्लान पूरे 50 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यह देश का इकलौता ऐसा प्लान है, जो 500 रुपये से कम में आपको 50 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाता है. खास बात यह है कि बीएसएनएल के इस प्लान में आपको डेली 2GB डाटा और 100 SMS का लाभ भी मिलता है. इस हिसाब से इस प्लान में आपको कुल 100 जीबी डाटा उपलब्ध करवाया जाता है.
बीएसएनएल के दूसरे रिचार्ज प्लान की बात की जाए, तो यह 485 रुपए की कीमत वाला प्लान है. यह प्लान कुल 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी कई सारे बेनिफिट दिए जाते हैं. इस प्लान में ग्राहकों को कल 144gb डाटा का लाभ मिलता है. बीएसएनल का यह प्लान भी 500 रुपये से कम में ही उपलब्ध करवाया जाता है.
BSNL Vs VI कौन सा प्लान बेहतर
अगर बीएसएनएल की VI से तुलना की जाए, तो VI का सस्ता प्लान 369 रुपए के साथ आता है. यह प्लान पूरे 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में ग्राहकों को कूल 4जब डाटा व 600 SMS का बेनिफिट मिलता है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ज्यादा डाटा वाला प्लान नहीं है. इसी प्रकार VI की तरफ से यूजर्स को 470 रुपए वाला प्लान भी उपलब्ध करवाया जाता है, यह प्लान भी ज्यादा डाटा यूजर्स के लिए नहीं है.
