BSNL यूजर्स की बल्ले- बल्ले, 30 सितंबर तक रिचार्ज करवाने पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

गैजेट डेस्क | अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा शानदार ऑफर लेकर आई है, जो अन्य कोई भी टेलीकॉम कंपनी यूजर्स को उपलब्ध नहीं करवा रही है. इस नए ऑफर ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है.

BSNL

आज की इस खबर में हम आपको BSNL के इस नए ऑफर के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी इसके ग्राहक है, तो आप कंपनी की तरफ से उपलब्ध करवा रहे इस ऑफर के तहत रिचार्ज करवाकर सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

BSNL ने दिया तोहफा

बीएसएनएल की तरफ से पेश किया गया यह ऑफर 30 सितंबर 2025 तक जारी रहने वाला है. सभी बीएसएनएल ग्राहक इससे पहले इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं. जानकारी देते हुए बताया गया कि कंपनी अपने 449 रुपये वाले प्लान पर 3 महीने के बिल पर 50 और 499 रुपये वाले प्लान पर 3 महीने के लिए 100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. कंपनी की तरफ से पेश किए गए इस नए ऑफर का मुख्य उद्देश्य नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ना है. BSNL  का यह नया ऑफर जियो और एयरटेल को भी कड़ी टक्कर दे रहा है.

यह भी पढ़े -  Jio ने पेश किया नया सस्ता वॉइस कॉल प्लान, अन्य कंपनियों की उड़ गई नींद

30 सितंबर तक उठाएं लाभ

अब कई सारे ग्राहक बीएसएनल में अपना नंबर पोर्ट करवा रहे हैं. इसके अलावा, हाल ही में बीएसएनएल की तरफ से 1 रुपये वाले फ्रीडम ऑफर का भी ऐलान किया गया था. यह प्लान फ्री सिम के साथ आता है. इसमें कंपनी 30 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाती है. इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए आपको हर दिन 2GB डाटा भी मिलने वाला है. साथ ही, आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का भी लाभ मिलने वाला है.

कंपनी का यह ऑफर 31 अगस्त 2025 तक वैलिड रहेगा. अगर आप भी BSNL के यूजर्स है, तो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किए गए इस खास ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.