गैजेट डेस्क, Jio New Plan | रिलायंस जियो के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स के लिए तगड़ा अनलिमिटेड ऑफर पेश किया गया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर खासकर क्रिकेट सीजन को ध्यान में रखकर ही पेश किया गया है. आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
जियो का नया रिचार्ज प्लान
जानकारी देते हुए बताया गया कि जियो के इस नए ऑफर का लाभ 299 रुपए या इससे ज्यादा का रिचार्ज करवाने वाले यूजर्स को ही मिलने वाला है. इस प्लान में कंपनी की तरफ से 4K रेजोल्यूशन में टीवी और मोबाइल पर 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है. जियो का यह ऑफर 17 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के लिए है. इस ऑफर के लिए मौजूदा जियो यूजर्स को या तो 299 रुपए या फिर इससे ज्यादा की कीमत वाले प्लेन से रिचार्ज करवाना होगा, तभी वह इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
90 दिनों के लिए मिलेगा हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन
आप इस ऑफर के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं, तो आप 60008- 60008 पर मिस कॉल भी दे सकते हैं. अगर आपने 17 मार्च से पहले रिचार्ज किया है, तो आप 100 रूपये के डाटा ऐड ऑन पैक को चुन सकते हैं. जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च 2025 से एक्टिव होगा और 90 दिनों तक वैलिड रहने वाला है. क्रिकेट लवर है, तो निश्चित रूप से उनको यह रिचार्ज प्लान काफी पसंद आने वाला है.
कंपनी इस ऑफर में घरों के लिए जियो फाइबर और एयर फाइबर का 50 दिनों के लिए फ्री ट्रायल कनेक्शन भी दे रही है. जियो एयर फाइबर में यूजर्स को 800 से ज्यादा टीवी चैनल साथ ही 11 से ज्यादा ओटीपी ऐप और अनलिमिटेड वाई- फाई के साथ बहुत कुछ फ्री मिल रहा है.
