नई दिल्ली | अगर आप भी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया गया है. महज दो दिन के अंदर ही अपने सबसे पॉपुलर प्रीपेड प्लान को कंपनी ने बंद कर दिया है. कंपनी की तरफ से इस प्लान को माइजियो ऐप और वेबसाइट से भी हटा दिया गया है. इसमें पहला प्लान 249 रुपए का बजट फ्रेंडली प्लान था, जो खास तौर पर काम डाटा वाले यूजर्स के लिए था. इसमें उन्हें आसानी से महीने भर की वैलिडिटी मिल जाती थी.
Jio ने दिया बड़ा झटका
कंपनी की तरफ से दूसरा जो प्लान वेबसाइट से हटाया गया है, वह 799 रूपये वाला प्लान है. यह भी एक लांग टर्म वैलिडिटी वाला बजट फ्रेंडली प्लान था. अब कंपनी की तरफ से इन दोनों रिचार्ज प्लान को ऐप से हटा दिया गया है, जिससे जियो यूजर्स भी काफी नाखुश दिखाई दे रहे हैं.
जियो के 249 रुपए वाले प्लान में कंपनी की तरफ से 28 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती थी. साथ ही, अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा भी हर दिन 1GB हाई स्पीड डाटा का लाभ मिलता था. इस प्लान में जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी मिल रहा था.
रिचार्ज प्लान की लिस्ट से हटे 2 प्लान
अगर आप भी जियो के इस प्लान से रिचार्ज करवाते थे, तो आप इसके स्थान पर 239 रुपए वाले प्लेन से रिचार्ज करवा सकते हैं. यह एक विकल्प के रूप में हो सकता है. इस प्लान में आपको 22 दिनों की वैलिडिटी मिलने वाली है, जो 249 रुपए वाले प्लान से कम है.
239 रुपए वाले प्लान में भी आपको इसी प्लान के समान बेनिफिट मिल जाएंगे, परंतु वैलिडिटी कम मिलेगी. इसके विपरीत, 799 रूपये वाले प्लान में कंपनी की तरफ से 84 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती थी, यह प्लान हर दिन 2GB डाटा उपलब्ध करवाता था. अब दोनों ही प्लान को कंपनी की तरफ से ऐप से हटा दिया गया है, जिससे यूजर्स भी खुश नहीं है.
