गैजेट डेस्क, Jio New Plan | अगर आप भी जियो यूजर्स है और IPL देखते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको जियो की तरफ से पेश किए गए एक नए प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. कुछ समय पहले ही जियो की तरफ से एक नया प्लान लॉन्च किया गया था. अब जियो ने अपने इस प्लान को बंद कर दिया है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो फ्री जियोहॉटस्टार ऑफर को समाप्त कर दिया गया है.
Jio यूजर्स के लिए जरूरी खबर
यह ऑफर फ्री जियोहॉटस्टार यूजर्स के लिए उपलब्ध था, जो 299 रुपए या इससे अधिक के प्रीपेड प्लान का रिचार्ज करवा रहे थे. यह ऑफर जियो की तरफ से 2 हफ्ते पहले ही जब आईपीएल की शुरुआत को लेकर ऐलान किया गया था, तब लॉन्च किया गया था. जियो प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को आईपीएल 2025 और जियो हॉटस्टार की अन्य कॉन्टेंट लाइब्रेरी देखने के लिए भी मुफ्त में एक्सेस मिल रहा था. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह ऑफर कल समाप्त हो गया है. अभी तक इसकी वैलिडिटी बढ़ाने को लेकर कोई भी बड़ा ऐलान नहीं किया गया है.
फ्री जियोहॉटस्टार का एक्सेस
इस ऑफर के साथ यदि आप डेली 2GB डाटा प्लान का रिचार्ज करवाते हैं, तो आपको अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलेगा. रिलायंस जियो से फ्री जियोहॉटस्टार का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको 949 रूपये, 195 रुपए और 100 रूपये वाले प्लान को चुनना होगा. यह तीनों ही प्लान 31 मार्च 2025 के बाद भी उपलब्ध रहेंगे. 195 वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए, तो इसमें 15GB डाटा जबकी दूसरी तरफ 100 रुपए के प्लान में 5 जीबी डाटा ऑफर किया जा रहा है.
यह दोनों ही डाटा पैक 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और यूजर्स को 90 दिनों तक जियो हॉटस्टार का एक्सेस भी एकदम फ्री मिल रहा है. आप माई जियो पर जाकर भी इस बारे में डिटेल जानकारी हासिल कर सकते हैं.
