रिलायंस Jio ने किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया यह स्पेशल इंडिपेंडेंस डे ऑफर रिचार्ज प्लान

गैजेट डेस्क | रिलायंस Jio की तरफ से प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया गया है. यह ऑफर खासतौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च किया गया है. कंपनी अपने Annual प्लान के साथ कई जगह डिस्काउंट ऑफर भी पेश कर रही है. कंपनी के इस रिचार्ज प्लान में कॉलिंग और डाटा के अलावा भी, कई अन्य लाभ भी दिए जा रहे हैं. जियो की तरफ से 2999 रूपये वाले प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है.

Jio

Jio का लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान

इस प्लान में आपको रोजाना 2.5 जीबी डाटा भी ऑफर किया जा रहा है. अनलिमिटेड वॉइस कॉल के साथ अन्य कई बेनिफिट भी मिल रहे हैं. इस रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा कर आप 5G इंटरनेट का भी मजा ले सकते हैं. रिलायंस जियो पर इंडिपेंडेंस डे ऑफर 2023 प्रीपेड जियो ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त लाभ भी दे रहा है. इसके साथ ही, Ajio पर कुछ चुनिंदा उत्पादों के लिए 999 रूपये या उससे ज्यादा के आर्डर पर आपको 200 रूपये तक की छूट भी दी जा रही है.

इस प्रकार मिलेगा डिस्काउंट का लाभ

Jio नेटमेड्स पर अतिरिक्त एनएमएस सुपरकैश के साथ 999 रुपए से ज्यादा के आर्डर पर आपको 20% की छूट भी मिलने वाली है. अगर आप 249 रूपये या उससे ज्यादा का स्वीगी पर आर्डर करते हैं तो आपको 100 रूपये की छूट का लाभ भी मिलेगा. इसके अलावा भी, अन्य कई प्रकार के लाभ मिलने वाले हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.