VI ने दिया यूजर्स को बड़ा तोहफा, लॉन्च किया 180 दिनों की वैलिडिटी वाला नया प्लान

गैजेट डेस्क, VI New Recharge Plan | अगर आप भी वोडाफोन- आइडिया लिमिटेड के कस्टमर है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. कंपनी की तरफ से हाल ही में एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया गया है. इस रिचार्ज प्लान से उन लोगों को फायदा मिलने वाला है जो लंबे टाइम तक सिम एक्टिव रखना चाहते हैं. जैसा की आपको पता है कि वोडाफोन- आइडिया भारत की तीसरी नंबर की बड़ी कंपनी है. अब कंपनी की तरफ से ग्राहकों को 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ नया प्लान लॉन्च किया गया है, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Vodafone Idea

नया रिचार्ज प्लान

वोडाफोन- आइडिया का यह नया प्लान उन लोगों के लिए काफी खास होने वाला है, जो कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं. इस प्लान में डाटा काफी कम मिलेगा, परंतु ग्राहक जरूरत पड़ने पर डाटा वाउचर के साथ रिचार्ज कर सकते हैं. इससे पहले कंपनी की तरफ से 2249 रुपए का प्लान भी लॉन्च किया गया था. इसमें 365 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती थी. अब कंपनी की तरफ से 180 दिनों की वैलिडिटी के लिए भी प्लान लॉन्च कर दिया गया है. यह प्लान महज 1149 रुपए की कीमत के साथ लांच किया गया है.

मिलेगा सीधा लाभ

अगर आप एक बार इस प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं, तो आप 6 महीने तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और अन्य बेनिफिट्स का लाभ उठा सकते हैं. यह प्लान ज्यादा डाटा यूजर्स के लिए नहीं है. वोडाफोन आइडिया के हर प्लान की तरह इस प्लान में आपको रात में फ्री डाटा नहीं मिलेगा. अगर आप डाटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आप वाउचर डालकर डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी की तरफ से यह प्लान खास कर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो ज्यादा लंबी वैलिडिटी और अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.