वोडाफोन- आइडिया का बिग ऑफर, लॉन्च किए यह धांसू रिचार्ज प्लान्स; यहाँ देखे लिस्ट

गैजेट डेस्क | यदि आप भी वोडाफोन- आइडिया (VI- Idea) के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि कंपनी की तरफ से हमेशा ही अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं, इसी दिशा में अब कंपनी ने अपना नया 125 रुपए वाला स्पेशल रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है. आज की इस खबर में हम आपको इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स के बारे में जानकारी देने वाले है.

Vodafone Idea

कंपनी की तरफ 125 रुपए वाला प्लान जो लॉन्च किया गया है, वह एक डाटा वाउचर प्लान है. इसमें कंपनी इंटरनेट यूजर्स को टोटल 28 जीबी डाटा दे रही है. इस प्लान की वैलिडिटी आपके रनिंग बेस प्लान जितनी ही है.

ग्राहकों को किया खुश

हाल ही में, कंपनी की तरफ से 19 रुपए के एक डाटा प्लान को भी लॉन्च किया गया था. यह डाटा प्लान एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में 1GB डाटा मिलता है. कंपनी का 39 रुपये वाला डाटा प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बढ़िया रहता है, जो कम कीमतों पर डाटा वाला प्लान चाहते हैं. इस प्लान में कुल 3 जीबी डाटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, आपको 3GB एडीशनल डाटा भी मिल जाता है. इस प्रकार इस पूरे प्लान में आपको 6GB डाटा मिल जाता है.

छाए डाटा वाउचर वाले ये प्लान

इसी प्रकार कंपनी यूजर्स को 169 रुपए का भी डाटा वाउचर प्लान ऑफर कर रही है, इसमें कंपनी की तरफ से 8GB डाटा ऑफर किया जाता है. इस प्लान की खास बात यह है कि यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. साथ ही, आपको 3 महीने के लिए Disney + Hotstar का मोबाइल फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. कंपनी के पास 698 वाला डाटा प्लान भी मौजूद है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें आपको 10 जीबी डाटा मिलता है. साथ ही, इस प्लान में 1 साल के लिए सोनीलिव का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.