गुरुग्राम में श्रमिकों को अच्छे इलाज के लिए नहीं पड़ेगा भटकना, इन जगहों पर खुलेगी 3 नई ESIC डिस्पेंसरी

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम (Gurugra) जिले में संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि HSIIDC की ओर से जिले में तीन जगहों सोहना, पटौदी और फर्रूखनगर में ईएसआईसी डिस्पेंसरी के लिए सस्ती दर पर जमीन दी जाएगी. इन इलाकों में संगठित क्षेत्र के श्रमिकों की संख्या ज्यादा हैं लेकिन ईएसआईसी डिस्पेंसरी नही होने के चलते यहां श्रमिकों को बेहतर इलाज के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है, लेकिन अब डिस्पेंसरी खुलने से इस समस्या का समाधान होगा.

Doctor Photo

हरियाणा सरकार की ओर से सोहना, पटौदी और फर्रूखनगर में जमीन देने का फैसला लिया गया है. सीएम नायब सैनी की ओर से ईएसआईसी डिस्पेंसरी के लिए जमीन देने की घोषणा की गई थी. इसको लेकर HSIIDC की ओर से जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है.

नई डिस्पेंसरी खोलने की जरूरत

HSIIDC के डीजीएम अरुण गर्ग ने कहा कि फर्रूखनगर में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है. यहां पर काम करने वाले श्रमिकों की संख्या का आंकड़ा बड़ा होगा. इसी तरह सोहना IMT क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है. यहां पर कई बड़ी कंपनियां आ चुकी है. ऐसे में इन कंपनियों में काम करने के लिए बड़ी संख्या में श्रमिक भी यहां आएंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

श्रमिकों को मिलेगा अच्छा इलाज

उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में नई ईएसआईसी डिस्पेंसरी खुलने से यहां काम करने वाले श्रमिकों को अच्छे इलाज के लिए ज्यादा भटकना नहीं पड़ेगा. उन्हें अपने आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. इन नई ईएसआईसी डिस्पेंसरी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएगी ताकि श्रमिकों को अच्छा इलाज मिल सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.