गुरुग्राम के मानेसर से आई बड़ी खुशखबरी, 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर निगम मानेसर क्षेत्र के वार्ड 19 और 20 में लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत हुई है. पटौदी विधायक बिमला चौधरी और मेयर डा. इंद्रजीत कौर यादव ने इंटरलाकिग टाइल्स, सीवर लाइन, पानी की सप्लाई लाइन और आरएमसी रोड जैसे कार्यों की नींव रखी.

Piep Line

गुरुग्राम के वार्ड 19 और 20 में हुआ कार्यों का शुभारंभ

सोमवार को वार्ड 19 के गांव सिकंदरपुर में इंटरलाकिग टाइल्स, सीवर लाइन और पानी के नई पाइप बिछाने की शुरुआत हुई. इसी के साथ से लेकर जेनेसिस हास्पिटल तक आरएमसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया.

वार्ड 20 के गांव नवादा फतेहपुर में पंप हाऊस की बाउंड्री वाल, आइपीबी ट्रेक और शिशु कल्याण स्कूल के पास आरएमसी रोड निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

मूलभूत सुविधाएं प्रमुख लक्ष्य

विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि सरकार गांवों के संतुलित विकास के लिए कार्य कर रही है. पटौदी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, सीवर और साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाना उनका लक्ष्य है. मेयर डा. इंद्रजीत यादव ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से निगम क्षेत्र के प्रत्येक कार्य करवाएं जाएंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य योजनाओं का निर्धारित समय सीमा में कार्य शुरू किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.