NCR में लग्जरी सोसायटी का हॉटस्पॉट बना ‘The Camellias’, 100 करोड़ पहुंची फ्लैट की कीमत

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा का गुरुग्राम साईबर और मिलेनियम सिटी के रूप में देश- दुनिया के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है. NCR में शामिल गुरुग्राम देश के बड़े औद्योगिक इलाकों में से एक है. पिछले कुछ सालों में गुरुग्राम महंगी और लग्जरी सोसायटी का हॉट स्पॉट बन चुका है.

Flat House Ghar Home

करोड़ो रुपए फ्लैट की कीमत

गुरुग्राम में कई लग्जरी सोसायटी है, जहां पर फ्लैट खरीदने के लिए करोड़ों रूपए की कीमत का भुगतान करना पड़ता है. इसके बावजूद, यहां फ्लैट मिलने की कोई गारंटी नहीं है. गुरुग्राम की सबसे महंगी सोसाइटी में DLF ग्रुप की ‘The Camellias’ का नाम सबसे ऊपर है. यहां अपार्टमेंट की कीमत 100 करोड़ रूपए तक पहुंच चुकी है.

DLF ने ये प्रोजेक्ट साल 2014 में गुरुग्राम के सेक्टर- 42 में लॉन्च किया था. उस वक्त इसकी कीमत 22,500 रुपए प्रति स्क्वायर फीट थी. आज इसकी कीमत 85 हजार रूपए प्रति स्क्वायर फीट है. The Camellias में जो फ्लैट कभी 25 से 30 करोड़ रूपए में आसानी से मिलते थे, आज उनकी कीमत 100 करोड़ रुपए तक हो गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में 108 करोड़ रुपये से बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बनेंगी नई सर्विस रोड और फुटपाथ

क्या हैं खासियत?

अपार्टमेंट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 72 फीट लंबी शीशे की बालकनी हैं. इस बालकनी में डाइनिंग एरिया, फॉर्मल लिविंग स्पेस और फैमिली गेट टुगेदर के लिए बहुत सारी जगह है. बालकनी से हरियाली और स्विमिंग पूल का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.