गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में चैत्र मेले का आयोजन, श्रद्धालुओं को मिलेगी यह सुविधाएं

गुरुग्राम | श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के प्राचीन शीतला माता मंदिर (Shitla Mata Mandir) पर आज से चैत्र मेले की शुरुआत हो गई है. इस मेले में रविवार, सोमवार और मंगलवार को ज्यादा भीड़- भाड़ रहने की संभावना है. मंदिर प्रशासन को श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं.

Sheetla Mata Mandir

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

मंदिर प्रशासन ने जानकारी दी है कि चैत्र मेले का आयोजन 16 मार्च यानि आज से 15 अप्रैल तक होगा. मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मंदिर के चप्पे- चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी. 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी, होमगार्ड जवान और मंदिर की प्राइवेट सिक्योरिटी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगी.

चैत्र मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था को मजबूत करते हुए गुरुग्राम के मुख्य बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन से निर्धारित अंतराल पर रोडवेज की स्पेशल बसों का संचालन माता शीतला देवी मंदिर तक किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े.

एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मंदिर परिसर में मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी. वहां पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी रहेगी. इसके अलावा, एंबुलेंस भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, ताकि किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी ज्यादा दिक्कत होने पर पास के अस्पताल में जल्द- से- जल्द पहुंचाया जा सके. फायर ब्रिगेड के वाहन भी 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार ने बुलाया विधानसभा का स्पेशल सत्र, ग्रुप D कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

यह सुविधाएं भी उपलब्ध

  • श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल शौचालयों- पेयजल की व्यवस्था की गई है.
  • गुरुग्राम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से मंदिर तक स्पेशल बसें चलाई जाएगी.
  • मंदिर परिसर में मेडिकल पोस्ट स्थापित की जाएगी.
  • दुकानों में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक रहेगी.
  • मंदिर से शीतला माता के ऑनलाइन दर्शन की भी सुविधा मिलेगी.
  • आरती का समय सुबह और शाम 6 बजे रहेगा.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.