हरियाणा में कलेक्टर रेट में 50 फीसदी तक इजाफा, इस शहर में बढ़ी सबसे ज़्यादा कीमतें

गुरुग्राम | हरियाणा में कलेक्टर रेट में इजाफा हो चुका है. नए रेट लागू होने के बाद गुरुग्राम का साउथ सिटी- 1 प्रदेश का सबसे महंगा इलाका बन गया है. यहां एक वर्ग गज का कलेक्टर रेट अब 90,000 रुपए हो गया है, जो पहले 82,000 रुपए था. हालांकि, बाजार मूल्य इससे कहीं ज्यादा है. वहीं पंचकूला के मनसा देवी कंपलेक्स के सेक्टर 4, 5 और 6 भी सबसे महंगे रेजिडेंशियल क्षेत्रों में शामिल हो गए हैं. यहां का सर्किल रेट जो पहले 66,000 रुपए था, अब बढ़कर 99,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर हो गया है.

Land Jamin Property

50 फीसदी तक की वृद्धि

राज्य के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में कलेक्टर दरों में 10% से लेकर 50% तक की बढ़ोतरी की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे हरियाणा के रियल एस्टेट बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह इजाफा पूरी तरह से सोच- समझकर किया गया है और अब इसमें बदलाव की संभावना बेहद कम है.

सीएम सैनी ने दिया यह बयान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नए कलेक्टर रेट लागू होने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. पिछली सरकारों के समय हालात ऐसे थे कि अगर किसी किसान की जमीन बिल्डर को देनी होती थी तो उसका रेट ₹8000 कर दिया जाता था और जब डीलर को देनी होती थी तो ₹50,000 तय कर दिया जाता था.

सैनी ने कहा कि विपक्ष झूठा प्रचार कर रहा है कि दरों में 130% से अधिक बढ़ोतरी की गई है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रदेश के 72% क्षेत्रों में केवल 10% की वृद्धि हुई है और केवल 8.37% क्षेत्र में ही 50% तक की बढ़ोतरी की गई है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन इलाकों में बढ़े कलेक्टर रेट

गुरुग्राम के साउथ सिटी- 1 और निर्वाण कंट्री जैसे प्रीमियम इलाकों में कलेक्टर दरों में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पहले जहां यह दर 70,000 रुपए प्रति वर्ग गज थी, अब इसमें 10,000 रुपए की बढ़ोतरी के साथ यह 80,000 के करीब पहुंच गई है. मिलेनियम सिटी के सेक्टर- 42 का सर्किल रेट अब 79,970 रुपए प्रति वर्ग गज हो गया है, जहां DLF Camellias जैसी लग्जरी प्रोजेक्ट्स स्थित हैं जो पहले 72,700 रुपए था.

डीएलएफ फेज- 2 का नया रेट 72,000 रुपए प्रति वर्ग गज और फेज- 3 का 66,000 रुपए प्रति वर्ग गज तय किया गया है. वहीं, साउदर्न पेरिफेरल रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्रों में भी दरों में इजाफा हुआ है, लेकिन ये अभी भी निवेशकों के लिए फायदेमंद बने हुए हैं.

यह इलाके अब भी सस्ते

जहां लग्जरी इलाकों में रेट ऊंचाई पर हैं, वहीं गुरुग्राम के कुछ सेक्टर अब भी आम खरीदारों की पहुंच में हैं. सेक्टर- 95 सबसे सस्ता क्षेत्र बना हुआ है, जहां कलेक्टर रेट महज 2,830 रुपए प्रति वर्ग गज है. सेक्टर 68 से 71 की अधिकृत कॉलोनियों में रेट 4,800 रुपए प्रति वर्ग गज तय हुआ है. सेक्टर 76 से 80 में यह दर 5,000 रुपए, सेक्टर 91 और 92 में 5,600 रुपए और सेक्टर 81 से 84 में 6,000 रुपए प्रति वर्ग गज तक पहुँच गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts