गुरुग्राम के इन सेक्टरों से दूर होगा बिजली का संकट, दिसंबर तक बनेगा नया बिजली घर

गुरुग्राम | दिल्ली से सटे गुरुग्राम के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 99A में 220 kVA क्षमता का बिजली घर बनाया जा रहा है, जिसे इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा. इस प्रोजेक्ट का आसपास लगते 5 सेक्टरों में बनी सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा.

Electricity Board

अभी इन इलाकों में सेक्टर- 107 के बिजली घर से बिजली आपूर्ति की जा रही है. बुधवार को इस बिजली घर में फॉल्ट होने के चलते इन इलाकों में करीब 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही थी, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी. हालांकि, अब बहुत जल्द लोगों को इस समस्या का स्थाई समाधान मिलने जा रहा है.

इन सेक्टरों को मिलेगा फायदा

इस बिजली घर के बनने से सेक्टर- 99, 99A, 102, 103 और 104 में निर्मित और निर्माणधीन सोसायटी के निवासियों को फायदा पहुंचेगा. यह बिजली घर 220/ 33 kVA क्षमता का तैयार किया जा रहा है. इन सोसायटी में अभी सेक्टर- 107 के बिजली घर से सप्लाई होती है. ऐसे में नया बिजली घर बनने के बाद सेक्टर- 107 के बिजली लोड को एचवीपीएन की ओर से इसके ऊपर शिफ्ट कर दिया जाएगा.

सेक्टर- 99A में बिजली घर बनाया जा रहा है. इसे इस साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बनने से आसपास की सोसायटी में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा. उन्हें पर्याप्त और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी- बीके राघव, अधीक्षण अभियंता, एचवीपीएन

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.