26 जून कों गुरुग्राम में लगने जा रहा रोजगार मेला, 375 विद्यार्थियों कों किया जाएगा सेलेक्ट

गुरुग्राम | अगर आप अपने लिए जॉब ढूंढ रहें है तो आप बिल्कुल सही जगह पर है. आपको बता दे कि राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरूग्राम व मंडल रोजगार कार्यालय की तरफ से 26 जून को अपरेंटिस व प्लेसमेंट के लिए रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है. इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग ले रही है. सभी कंपनियां अपनी जरूरतों व नियमों के अनुसार आईटीआई पास छात्रों कों सेलेक्ट करेंगी.

Job Student School College

26 जून कों लगेगा रोजगार मेला

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरूग्राम के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने कहा कि कौशल विकास एवं औधोगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के निदेशक द्वारा जारी निर्देशानुसार 26 जून को आईटीआई गुरूग्राम के प्रांगण में अपरेंटिस व प्लेसमेंट क़े लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस रोजगार मेले में हरियाणा निवासी कोई भी 10वीं, 12 वीं, ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट व आईटीआई पास विद्यार्थी भाग ले सकता है.

विभिन्न कंपनियां ले रही हिस्सा

मेले में यूरोनिक्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, वी गार्ड इंडस्टीज, पालुक टेक्नालॉजी लिमिटेड, मुंजाल शोवा, एडवरटेंट बिल्डिंग टेक्नोलॉजी, 3टी लॉजिस्टिक, कैनवींन सहित रोजगार कार्यालय की तरफ ट्रांसकॉम प्राइवेट लिमटेड, एक्सिस बैंक, अन्नपूर्णा फाइनेंस, टीएसीटी इंडिया व फिनटेक कंपनी हिस्सा ले रही हैं. ये सभी अपने नियम व शर्तों के अनुसार 375 स्टूडेंट्स कों सेलेक्ट करेंगी.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

ज्यादा जानकारी क़े लिए आ सकते है संस्थान

कादियान ने बताया कि जो भी मेले में भाग लेने के इच्छुक है वह प्रतिभागी इस विषय से संबंधित कोई भी जानकारी क़े लिए संस्थान में आ सकते हैं. वहीं जिन छात्र छात्राओं ने अभी तक अपने एनएसी व पीएनएसी प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किए हैं वे किसी भी कार्यदिवस पर संस्थान के शिक्षुता शाखा से इन्हें ले सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.